अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा बिजयनगर द्वारा फैथ एकेडमी माध्यमिक विद्यालय, संजयनगर बरल-द्वितीय में आयोजित “एक शाखा एक गांव” अभिरूचि एवं बाल संस्कार शिविर का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 24 जून से 30 जून 2026 तक किया गया।
समापन समारोह में कोगटा फाउंडेशन जयपुर के बालमुकुंद कोगटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर ने की, जबकि संस्कार संयोजक लक्ष्मण लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
शिविर में मेहंदी, योग, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एवं कैलिग्राफी सहित विभिन्न विधाओं में कुल 187 बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को कॉपियां एवं पेन वितरित किए गए।
इस अवसर पर शिविर प्रभारी सरिता जैन, सहप्रभारी रेखा भंसाली, सचिव विमल कोठारी, वित्त सचिव पंकज पीपाड़ा, एक शाखा एक गांव प्रभारी एस.एन. जोशी, एस.एस. चौधरी, विमल भंसाली, बालमुकुंद जागेटिया, शाहबशरण जे. आचार्य, बुद्धि प्रकाश पारीक, अनिल कुमट, महिला सहभागिता संयोजक रेखा पोखरणा, मधु कोगटा, लेखा आचार्य, अंकिता धनोपिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में नीलम सोनी, आरती अरोड़ा, ऐश्वर्या जैन एवं प्रियंका कुमावत ने प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यालय स्टाफ से अनिता जैन, रीतु शर्मा, संजू शर्मा, ललिता टेलर एवं सुनीता चौहान भी मौजूद रहीं। अंत में शाखा सचिव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
