तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में छात्राओं ने निभाई सामाजिक सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजयनगर (ब्यावर) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं एवं स्काउट-गाइड की छात्राओं ने 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती कल्पना सिंह ने बताया कि अभियान में भाग लेने वाली छात्राओं को 27 जून को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने तीन दिनों तक पल्स पोलियो बूथों पर सेवाएं देने के साथ-साथ घर-घर सर्वे कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सामाजिक सेवा कार्य में एनएसएस प्रभारी कल्पना सिंह, स्काउट-गाइड प्रभारी देंउ भील, स्वयंसेविकाएं कृष्णा सेन, दीपिका गुर्जर, अनुराधा शर्मा, अंजलि सेन तथा गाइड छात्राएं चंचल गुर्जर एवं ज्योति गुर्जर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।