Homeराजस्थानकोटाचार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

Published on

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार चोमा की सोरती मेले का समापन देर रात्रि को भव्य आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। ग्राम पंचायत चौमा मालियान स्थित चोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मनोज शर्मा (जिलाध्यक्ष, कोटा क्रिकेट संघ) ने कहा कि चार चोमा की सोरती मेला हाड़ौती की सांस्कृतिक पहचान है और यह मेला क्षेत्र की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल शर्मा (भाजपा महामंत्री, कोटा देहात) ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर मीणा (अध्यक्ष, हाड़ौती आदिवासी मीना समाज, सुल्तानपुर) उपस्थित रहे। मेला अध्यक्ष उच्छमा मीणा ने बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा को संजोए हुए है और हर वर्ष इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। मेला संयोजक भीमराज मीणा ने जानकारी दी कि यह हाड़ौती का सबसे प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मेला है, जहाँ दूर-दूर से व्यापारी अपनी दुकानें लेकर आते हैं। मेले में करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। विशेष रूप से सोरती मेले की जलेबी लोगों की पहली पसंद रहती है—लाखों रुपये की जलेबी की बिक्री होती है। मेले में मिर्चियों का विशाल बाजार आकर्षण का केंद्र रहा। किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कृषि उपकरण—डालो, टाकलो, लकड़ियाँ, दातलियाँ आदि खरीदते नजर आए। बच्चों ने खिलौनों की दुकानों पर खूब उत्साह दिखाया। लाखों श्रद्धालुओं ने चौमुखी महादेव की दिव्य प्रतिमा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में विराजित देवी अदिति की सुंदर प्रतिमा के दर्शन के लिए भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। अंत में भव्य आतिशबाजी ने पूरे आकाश को रोशन कर दिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। इस प्रकार आस्था, उत्साह और परंपरा के संगम के साथ चार चोमा सोरती मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न,रोशनलाल सैनी बने अध्यक्ष

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर में पहली बार हुए संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हो गए...

More like this

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया द्वारा किसानों के मुआवजा को लेकर सौपा ज्ञापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा :स्मार्ट हलचल|बेमौसम बरसात से दीगोद सिमलिया क्षेत्र में किसानों के फसल...

रामायण के प्रसंगों से प्रशिक्षार्थियों ने दिया जीवन मूल्यों का संदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा में ‘रामायण’ विषयक द्विदिवसीय संगोष्ठी का समापन प्रशिक्षार्थियों ने मंचन से साकार...