पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अयोध्या राम मंदिर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग

चित्तौड़गढ़, 1 जुलाई। स्मार्ट हलचल।शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित दान चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित दान चोरी, मंदिर निर्माण में भूमि खरीद एवं अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने पूरे देश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे आमजन का विश्वास कायम रह सके।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधायकों एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अयोध्या श्रीराम मंदिर जाने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट किए जाने की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के नेताओं को मंदिर जाने से रोकना एवं उन्हें नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है। यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो विपक्षी नेताओं को अयोध्या जाकर वस्तुस्थिति जानने से नहीं रोका जाना चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की जांच किसी पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, महिला नगर अध्यक्ष रेणु कंवर, महिला ग्रामीण अध्यक्ष गायत्री जाट, शहर महामंत्री मीनाक्षी जैन, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, एससी विभाग कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, पार्षद रामगोपाल लोहार, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, गौस मोहम्मद, सुरेन्द्रनाथ योगी, सत्यनारायण मूंदड़ा, पूर्व पार्षद रमेश लड्डा, गजानंद शर्मा, नरेंद्र विजयवर्गीय, मोंटी चड्ढा, मनीष चांवला, किरण गौड़, आशा जाट, दीपमाला कुमावत, नीता लोट, कौशल बैरवा, नारायण धाकड़, बसंतीलाल वेद, कमलेश ईनाणी, मोहमद सिद्दीक, दौलतराम पिंगोलिया, कमल कुमार, राजेश कंडारा, रमेश गाड़ी लोहार, अमजद शेख, कमल जयसिंघानी, रमेश सेन, मनीष मीणा, राजकुमार गुर्जर, गौरव मेडतवाल, सुरेश काबरा, प्रभु रैगर, नारायण नाथ, रतनलाल धाकड़, नारायण भोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।