सावर में डॉक्टर डे एवं सीए डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।लायंस क्लब सावर द्वारा डॉक्टर डे एवं सीए डे के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय सावर में कार्यरत सात चिकित्सकों तथा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट भी वितरित किए गए।
लायंस क्लब अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि समारोह में डॉ. ललित शेखावत, डॉ. पायल वर्मा, डॉ. आदित्य कुमार जोशी, डॉ. वैशाली मीणा, डॉ. रविन्द्र रावत, डॉ. राजेंद्र बाजिया, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता तथा सीए अभिषेक जैन का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय जीईटी लायन एस.एन. न्याती ने कहा कि डॉक्टर मानव सेवा के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और कठिन परिस्थितियों में भी समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने चिकित्सकों को ईश्वर के समतुल्य बताते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर सचिव अविनाश कोठारी, कोषाध्यक्ष मनोज सैनी, वीरेंद्र कुमार चौहान, भूपेंद्र सिंह शक्तावत, नेमीचंद सामरिया तथा सूर्यप्रकाश त्रिवेदी ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं सीए को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेल नर्स भागचंद धाकड़, मुकेश मीणा, दीपक साहू, बसंत कुमावत, रेडियोग्राफर मनोज मीणा, तकनीकी सहायक भारत राज मीणा, तंजीम खान, भोजराज कहार एवं मनोज कुम्हार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन लायन नेमीचंद सामरिया ने किया।