(रमेश चंद डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल।काछोला कस्बे में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण को लेकर आयोजित बैठक में तहसीलदार शैतान सिंह मीणा ने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि गांव और प्रदेश को हरा-भरा बनाया जा सके।
तहसीलदार मीणा ने कहा कि जन्मदिन अथवा किसी भी खुशी के अवसर पर अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडलगढ़ विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी ने की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान भी किया गया।
बैठक के बाद सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा सह-संयोजक संदीप महेश्वरी, वरिष्ठ शिक्षक नवल कुमार जेथलिया, कैलाश चंद्र टाक जहाजपुर,गिरदावर प्रकाश मुद्डा, पटवारी चन्द्रवीर सिंह, जय सिंह, आलोक जैथलिया, नवल कुमार, नरेश पारीक, योगेश मालू, परमेश्वर मंत्री, गोपाल मंत्री, चन्द्रप्रकाश यादव, प्रवीण टेलर सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
