अनिल जांगिड़
बिजयनगर । स्मार्ट हलचल।पीसीसी सदस्य संग्राम सिंह के जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए नगर कांग्रेस कमेटी, बिजयनगर एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मंगलवार को विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे कृषि मंडी स्थित जेएसजी पक्षीशाला में पक्षियों के लिए लगभग 200 किलो मक्की का दाना डालकर की गई।
इसके बाद प्रज्ञा गौशाला में गौमाता को गुड़, रचका एवं चपाती खिलाई गई तथा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गौशाला को सेवा स्वरूप तीन पंखे भेंट किए गए। सेवा दिवस के अंतर्गत बिजयनगर क्षेत्र के आठ विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 500 नोटबुक सेट, पेंसिल बॉक्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए देश एवं समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का अंतिम चरण वर्धा वृद्धाश्रम में संपन्न हुआ, जहां बुजुर्गजनों के साथ भोजन सेवा की गई। आयोजकों ने बताया कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सहदेव सिंह कुशवाहा, सीताराम पवार, दौलतराम मानक, भोपाल सिंह, गोपाल स्वरूप कुमावत, राजेश तिवारी, दाऊद भाई, उस्मान पठान, सादिक शाह, कैलाश डुंडी, अकरम नीलगर, दिलीप सिंह, राजेश जोशी, ओम माली, ओमजी मेघवंशी, ऋषि जांगिड़, अमित जोशी, जितेंद्र बेरवा, शहजाद मंसूरी, नौशाद मोहम्मद, चांदनी, मुकेश राणा, नवीन सोनी, सुभाष अजमेरा, भवानी सिखवाल, पियूष लुणावत एवं अंकित तातेड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा।
