एनएसयूआई परिवार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी भावभीनी विदाई
निंबाहेड़ा, 01 जुलाई (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के प्राचार्य डॉ. आशुतोष व्यास के सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भावपूर्ण सम्मान किया गया। इसी क्रम में निंबाहेड़ा एनएसयूआई परिवार ने भी डॉ. व्यास का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति स्वरूप आकर्षक उपहार भेंट किया।
समारोह के दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. व्यास को पुष्पमालाएं पहनाकर, उपराणा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं समाजोपयोगी योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. व्यास ने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। समारोह का वातावरण आत्मीय एवं भावुक रहा, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने प्रिय प्राचार्य को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
अपने उद्बोधन में डॉ. आशुतोष व्यास ने सभी के स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार के साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियां उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर मिली आत्मीय विदाई उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन, महासचिव नवरत्न प्रजापत एवं हर्षित सेन, तनिष माली, सुमित जाट, दुर्गेश कुमावत, कृष्णा, करण सिंह, साहिल मंसूरी, रोशन कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
