लाडपुरा में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लाडपुरा, स्मार्ट हलचल। लाडपुरा कस्बे में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार लाडपुरा निवासी दुर्गा लाल भील की माताजी नंदू भील रात्रि को अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीला सांप उनके घर में घुस गया और महिला को काट लिया। सांप के डसने के बाद परिवारजन घबरा गए और अचेत होती महिला को तुरंत बिजोलिया के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, ग्रामीणों में दहशत:
अस्पताल में प्राथमिक उपचार और डॉक्टरों की सघन जांच के बाद नंदू भील को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में मौसम में आए बदलाव, लगातार बारिश और आस-पास उगी अनियंत्रित झाड़ियों के कारण कस्बे में सांपों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं, जिससे लोग अब रात को सोने में भी डरने लगे हैं।
