Homeभीलवाड़ाडीजीपी बोले अवैध खनन पर कार्यवाही के मामले में भीलवाड़ा प्रदेश में...

डीजीपी बोले अवैध खनन पर कार्यवाही के मामले में भीलवाड़ा प्रदेश में नंबर वन, साइबर अपराधों के निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश

भीलवाड़ा । प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि विदेश में भाग चुके अपराधियों को पकड़कर देश में लाया जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई होगी. शर्मा एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा प्रवास पर रहे. उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में पुलिस से जुड़े अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद किया. साथ ही अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली. डीजीपी ने अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के तुरंत निस्तारण के निर्देश ​दिए. डीजीपी ने समयबद्ध तरीके से निस्तारण पर जोर देने के साथ ही साइबर अपराधों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि पुलिस संवेदनशी पीलता के साथ सख्त कार्रवाई करे. डीजीपी ने विदेश में छिपे अपराधियों को लेकर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब एक-एक करके अपराधी देश आएंगे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में अवैध खनन पर कार्रवाई के मामले में भीलवाड़ा प्रदेश में पहले पायदान पर है, लेकिन प्रदेश के जिन जिलों में अवैध बजरी खनन जारी है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में नशे के व्यापार पर रोकथाम, साइबर अपराध पर कार्य करना और हार्डकोर अपराधियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है. डीजीपी ने बताया कि पेपर लीक मामले में एसआईटी ने अच्छा काम किया, जिसका नतीजा है कि उस तरह के अपराध में लिप्त व्यक्ति जेल में गए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है, जिससे सख्त संदेश गया है. उन्होंने कहा कि गत वर्षों में जो परीक्षाएं हुई हैं, उनमें किसी भी पेपर लीक की शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे के व्यापार पर रोकथाम, साइबर अपराध पर कार्य करना और हार्डकोर अपराधियों पर निगरानी नियंत्रण के लिए पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कारवाई कर रही है. अपराधियों के खिलाफ न केवल कानूनी कारवाई करेंगे, बल्कि उन्होंने अपराध से जो संपत्ति अर्जित की है, नए कानून के तहत उसे भी सीज किया जाएगा.
लॉरेंस गैंग सक्रिय होने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जो भी धमकियां बाहर बैठे लोगों से आती हैं, उनमें स्थानीय स्तर पर जो लोग सहयोग कर रहे हैं, उनको चिह्नित कर उनके खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं. जहां-जहां भी इस तरह की चीज सामने आ रही है, स्थानीय स्तर पर किसी सपोर्ट की वजह से गैंग स्तर को सूचना मिल रही है, उनके खिलाफ पूरी कार्रवाई की गई है. इस दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीके सिंह, अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित अजमेर रेंज के तमाम जिलों के एसपी एएसपी और डीवाईएसपी मौजूद रहे. इस बैठक में भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, ब्यावर, कुचामन और नागौर जिले के एसपी, एएसपी व डीवाईएसपी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular