__
उदयपुर 2 जुलाई
स्मार्ट हलचल।ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में आज प्रधानाचार्य शीला काहाल्या की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया।संस्थान के योजना एवं प्रबंधन प्रभागाध्यक्ष डॉ मृदुला तिवारी के अनुसार बैठक में जुलाई माह की गतिविधियों के संपादन हेतु मासिक केलेंडर का विमोचन किया गया। इसके तहत वार्षिक पंचांग अनुरूप जुलाई माह में आयोजित होने वाले स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम, विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं संबंधी प्रशिक्षण, पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल, दीक्षा पोर्टल, वर्चुअल लेब ,जादुई पिटारा एवं साइबर सेफ्टी हेतु आमुखीकरण, कक्षा 6 से 8 की तृतीय भाषा (संस्कृत) हेतु शिक्षक क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण, पीएमश्री व एमजीजीएस विद्यालयों की वार्षिक योजना एवं क्रियान्वयन हेतु एफएलएन, एससीएफ-एफएस,एनईपी के संदर्भ में संस्था प्रधान एवं हेड टीचर का क्षमतासंवर्धन, डीडीएमसी की त्रैमासिक बैठक – II , आवंटित पीएम श्री विद्यालयों का अवलोकन, प्रबोधन एवं मार्गदर्शन, मासिक बैठक,विद्यालय अवलोकन, प्रबोधन मार्गदर्शन एवं संबलन, करियर मार्गदर्शन के सम्बन्ध में क्षेत्रीय आवश्यकतानुसार सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री (आई ई सी) विकास कार्यशाला,
क्रियाशील पुस्तकालय हेतु पीईईओ का प्रशिक्षण, प्रभाग स्तरीय सर्वे शोध- आकल्प एवं उपकरण निर्माण कार्यशाला, शोध – अनुसंधान संबंधी जागरूकता व दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण-डीआरजी (जिला संदर्भ समूह-अनुसंधान) आदि कार्यक्रमों की तिथियों को प्रस्तावित किया गया।
इस अवसर पर डीएलएड प्रथम वर्ष सैद्धांतिक परीक्षा, पांचवीं तथा आठवीं कक्षा की पूरक परीक्षा के संचालन पर भी चर्चा की गई ।
बैठक में डाइट के ईटी प्रभाग की बीना कंवर राजपूत, हरिदत्त शर्मा,दीपक सेन एवं चिराग सैनानी द्वारा तैयार डैशबोर्ड का प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया गया जिसे उपस्थित सभी संभागियों द्वारा सराहा गया।
बैठक में संस्थान के विभिन्न प्रभागों से डॉ बृजबाला शर्मा, डॉ अंजली कोठारी,डॉ जगदीश कुमावत, तेजपाल जैन, गिरीश कुमार चौबीसा, रियाज़ अहमद, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, त्रिभुवन चौबीसा,गायत्री जोशी,अमृता जोशी, आयशा जुल्का आदि ने विचार व्यक्त किए। साथ ही सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा ए आई से संबंधित जानकारी साझा की।
