बोर्ड आफ विजिटर्स आफिशियल मेम्बर्स तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बून्दी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह का किया निरीक्षण

बूंदी-स्मार्ट हलचल।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुकन्या शान्था बनाम यूनियन आफ इण्डिया में पारित आदेश की पालना में मॉडल प्रिजन मैन्यूअल में वर्णित बोर्ड आफ विजिटर्स आफिशियल मेम्बर्स तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बून्दी द्वारा संयुक्त रूप से गुरूवार को जिला कारागृह का निरीक्षण मुख्य प्रहरी जिला कारागृह बून्दी जीतेन्द्र नागर की उपस्थिति में किया गया।

कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, सी.सी.टी.वी. विंग, टेलीफोन कक्ष, बैरक, रसोईघर, केन्टीन, मुलाकात कक्ष, डिस्पेन्सरी, वार्ड, स्नानागार, शौचालय, पानी की व्यवस्था, कारागृह में स्वच्छता तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। जिला कारागृह में बन्दीगण से मुलाकात कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बन्दियों से वार्ता की जाकर जिला कारागृह में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो में धर्म, जाति व सामाजिक आधार पर भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश बून्दी संदीप कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बून्दी मुकेश परनामी, जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी अवनीश कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बून्दी डॉ. ओ.पी. सामर, अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता, सहा.निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धनराज मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग राजेश कुमार शर्मा, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बून्दी अर्पित जैन, जिला उद्योग अधिकारी बून्दी शुभकरण थालोर एवं जिला रोजगार अधिकारी भैरू प्रकाश नागर उपस्थित रहें।