माहेश्वरी युवा संगठन की फागोत्सव बैठक हुई संपन्न, धुलेंडी पर फूलों संग होली खेलने का लिया निर्णय

भीलवाड़ा। 26 फरवरी, गुरुवार। माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर की होली मिलन समारोह की बैठक माहेश्वरी भवन में अध्यक्ष अंकित सोमानी की अध्यक्षता में भगवान महेश के जय उद्घोष के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी फागोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

मंत्री शुभम सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि धुलेंडी पर्व 4 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर में भजन गायक सुनील गंधर्व के सुमधुर भजनों पर ठाकुरजी के साथ फूलों से होली खेली जाएगी।

महिला संगठन द्वारा राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई जाएगी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी।

कार्यक्रम की सफलता हेतु संगठन की पूरी टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। बैठक में मुख्य सलाहकार अशोक नौलखा, प्रचार मंत्री वैभव बाहेती, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल जेथलिया, नगर प्रतिनिधि अभिषेक जागेटिया, सर्वेश जागेटिया, योगेश हेडा, जिला प्रतिनिधि राहुल सोमानी, मितेश सोडाणी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।