ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का किया स्वागत
पावटा, मनीष कुमार सैन
स्मार्ट हलचल/कस्बे के मोदी मंदिर में बीती रात तहसील ब्राह्मण महासभा द्वारा पावटा ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान समारोह तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता एवं पावटा उपखण्ड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ पटेल, उपाध्यक्ष गजानन्द बोहरा, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव दीपक पटेल प्रचार मंत्री हितेन्द्र भारद्वाज,संगठन मंत्री गिरिराज बोहरा सहित संरक्षक मण्डल का माला एवं दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि समाज उत्थान की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है समाज के बालकों को सही और श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करना अत: हमें बालकों की शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के आयोजन को लेकर कार्यकर्ता बराबर तैयारियों में लगे हुए हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कार्यकर्ता घर- घर जाकर पीले चावल बांटने में लगे हैं। पटेल ने बताया कि 10 मई शुक्रवार को 3 बजे कस्बे के रामलीला मैदान से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में विप्र बन्धुओं के पहुॅचने की उम्मीद है। इस दौरान जितेन्द्र शर्मा, विमलेश शर्मा, गोपाल शर्मा, मुकुन्द माधव कौशिक, सुरेश नयाबासी, दुर्गा दत्त भारद्वाज, चेतन शर्मा, विकास पुजारी, विनोद पुजारी, मनीष वशिष्ठ सहित बडी संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित रहे।