सूरौठ। स्मार्ट हलचल।कस्बा सूरौठ एवं क्षेत्र के गांवों में गुरुवार को करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से आमजन को गर्मी से भी निजात मिली है। सूरौठ तहसील मुख्यालय पर 17 मिमी बारिश अंकित की गई। गुरुवार को सुबह 11 बजे के करीब आसमान को बादलों ने घेर लिया तथा झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से कस्बे के बाजार एवं प्रमुख मार्गो में पानी भर गया। तहसील के ऑफिस कानूनगो लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कस्बा सूरौठ के अलावा जटवाडा, धुरसी, बाई जट्ट, रीझवास, जगनत्था, भुकरावली, धंधावली, सौंमला, सौंमली, हुक्मी खेडा, ढिंढोरा, खेड़ी हैवत, खिजूरी, नांगल सहित कई गांवों में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से गर्मी की उमस से भी निजात मिली है।
