महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट पलाई कस्बे में भूमि विवाद का मामला गरमा गया है। नगर फोर्ट रोड स्थित एक पुस्तैनी खंडहर दुकान पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा करने की नीयत से रातों-रात पूरी दुकान ध्वस्त कर दी और वहां लोहे का गेट लगा दिया गया।सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में तनाव फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ता देख लोगों ने तुरंत पलाई पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पलाई पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद बैरवा मय जाप्ते के तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और कब्जे की नीयत से लगाया गया लोहे का गेट जब्त कर पुलिस चौकी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद बैरवा पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और वे प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
