टोंक। स्मार्ट हलचल।राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोंक जिले की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सहकार सप्ताह संवाद दिवस के अवसर पर विशेष आमसभा का आयोजन किया गया दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि में समिति अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा चेयरमैन की अध्यक्षता में विशेष आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें सहकार संवाद दिवस के रूप में मनाया गया तथा समिति की अंकेक्षण रिपोर्ट का वाचन, पंच वर्षिय योजना पर चर्चा, विभाग की मुख्य योजना की जानकारी दी गई है तथा समिति सदस्यों ने समिति में गैस एजेंसी लेने का प्रस्ताव सरकार को भेजने व डी ए पी खाद की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने पर जोर दिया सहित अन्य प्रस्ताव पारित किये गये
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, उपाध्यक्ष माया शर्मा, डायरेक्टर प्रेम चंद गुर्जर, जगदीश नाड़, श्रवण कोठारी, हेमंत अजमेरा, अशोक कुमार बैरवा, डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, शिवराज सैनी, कमलेश गुर्जर, व्यवस्थापक गिरिराज गुर्जर, शिव किशन रोझ, प्रभा देवी,लालचंद शर्मा, लक्ष्मी मेहरा सहित अनेक सदस्य मोजूद थे
