मानवाधिकार विकास संघ में बाबूलाल नागा प्रदेश महामंत्री (किसान प्रकोष्ठ) नियुक्त

जोबनेर।स्मार्ट हलचल।मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने जोबनेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल नागा को संगठन के प्रदेश महामंत्री (किसान प्रकोष्ठ), राजस्थान पद पर नियुक्त किया है। मानवाधिकार विकास संघ के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से उनकी यह नियुक्ति की गई। उन्हें प्रदेशभर में किसान प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने, संगठन के विस्तार तथा मानवाधिकार एवं किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में कहा कि बाबूलाल नागा की नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समिति ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन के उद्देश्य और जनकल्याणकारी गतिविधियां प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल नागा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगा और संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।