Homeराजस्थानअलवरसिकंदराबाद लोकसभा सीट में पूर्व कृषि मंत्री सैनी कर रहे प्रत्याशी के...

सिकंदराबाद लोकसभा सीट में पूर्व कृषि मंत्री सैनी कर रहे प्रत्याशी के पक्ष में सभाएं ,Secunderabad Lok Sabha seat

सिकंदराबाद लोकसभा सीट में पूर्व कृषि मंत्री सैनी कर रहे प्रत्याशी के पक्ष में सभाएं , – विधानसभा क्षेत्र में बूथ मैनेजमेंट पर दे रहे हैं जोर, -देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी की चर्चा

इस्लाम खान।

हिण्डोली। स्मार्ट हलचल/तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए सिकंदराबाद लोक सभा क्षेत्र मे प्रवासी मारवाड़ी समाज बन्धुओं के साथ बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। पूर्व कृषि मंत्री सैनी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बुधवार को सिकंदराबाद में लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में प्रवासी राजस्थानियों की सभा में भाग लिया। एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सैनी ने एक दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्र में भी गए जहां पर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान समाज बंधुओं से मिल रहे अपनत्व, स्नेह और मान सम्मान के आभार प्रकट किया। नाम्पल्ली विधानसभा की कोर समिति की बैठक में बूथ प्रबंधन,घर घर संपर्क,सोशल मीडिया, आगामी दिनों में प्रधानमंत्री मोदी की सभा की भी तैयारी की। चुनाव प्रचार के बाद देर रात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी तेलंगाना चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुईं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES