Homeभीलवाड़ाज्योति नगर कॉलोनी शाहपुरा में चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से...

ज्योति नगर कॉलोनी शाहपुरा में चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

शाहपुरा । मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा कस्बे की ज्योति नगर कॉलोनी में कॉलोनी समिति के चुनाव सोमवार सायं शांतिपूर्वक संपन्न हुए। यह बैठक निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार गोखरू के आवास पर संरक्षक तेजपाल उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील गोखरू ने की। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यक्रमों एवं कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने निवर्तमान कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। चुनाव में गिरिराज उपाध्याय को अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह शेखावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष सर्वा को उपाध्यक्ष, शिवचरण शर्मा को सचिव, शिवराज चोखड़ा को सह-सचिव, सत्येंद्र जाजू को कोषाध्यक्ष एवं सुनील कुमार शर्मा को सह संरक्षक नियुक्त किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष सुनील गोखरू ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में चंद्र प्रकाश तोषनीवाल, राजकुमार अग्रवाल, त्रिलोक गगरानी, शुभम काल्या, दिनेश झंवर, अभिषेक झंवर, गिरिराज शर्मा, चंचल शर्मा, विक्रम सिंह सक्तावत, राजेश झंवर, सुनील दत्त पाराशर, चंद्र प्रकाश शर्मा एवं बिट्टू सेन सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular