Homeराजस्थानअलवरराजमार्ग पर 75 मीटर में निर्माण हटाने के आदेश के खिलाफ व्यापारियों...

राजमार्ग पर 75 मीटर में निर्माण हटाने के आदेश के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन

Published on

मामराज मीणा

-,
-लाखों लोगों के समक्ष रोजगार का संकट
-मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन,

स्मार्ट हलचल|जिला कोटपूतली बहरोड में राष्ट्रीय राजमार्ग से 75 मीटर दायरे में बने निर्माण हटाने संबंधी राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में कोटपूतली में विभिन्न सामाजिकसंगठनों एवं व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान “काला कानून वापस लो” के नारे गूंजते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार बंद कर दिए और प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोक दिया। बाद में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाने की अनुमति दी गई।जिसने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर द्वारा डीबी सिविल रिट याचिका संख्या 24826/2025 (हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राज्य सरकार) में दिए गए आदेश से कोटपूतली सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी असमंजस और भय का माहौल है। आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र बिंदु से 75 मीटर की परिधि में आने वाले निर्माणों को हटाने की कार्यवाही की जानी है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि राजमार्ग के दोनों ओर स्थित कई व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां लोगों की जीवनभर की पूंजी से बनी हैं। बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, किरायेदार और दुकानदार वर्षों से इन परिसरों में व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। यदि बिना स्पष्ट कार्ययोजना और उचित मुआवजे के कार्रवाई की गई तो हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से नियमों में संशोधन कर जनता को राहत देने की मांग की गई है

वीडियो बाइट अशोक बंसल
वीडियो बाइट प्रभा अग्रवाल
वीडियो बाइट रामनिवास यादव

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

भुगतान न मिलने पर नरेगा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बानसूर।स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत के नरेगा कर्मियों ने गुरुवार को...