इन्द्रगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण

सैकड़ों लोगों ने जोधपुर एयरपोर्ट व पचपदरा रिफाइनरी के कार्यक्रम देखे

जितेन्द्र गौड़

लाखेरी – स्मार्ट हलचल।नरेंद्र मोदी के राजस्थान के जोधपुर एवं पचपदरा में आयोजित कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण शुक्रवार को नगर पालिका इन्द्रगढ़ द्वारा अंबेडकर भवन में बड़ी स्क्रीन पर किया गया।
प्रातः 10 बजे शुरू हुए इस प्रसारण में सर्वप्रथम जोधपुर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद पचपदरा में रिफाइनरी सहित कई विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण देखने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी बृज भूषण शर्मा, भाजपा मंडल प्रभारी मुकेश जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिराज जैन सहित शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगरवासी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।नगर पालिका प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।