प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को दी एक लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, बिजयनगर में देखा गया लाइव प्रसारण

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान को लगभग एक लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया तथा प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान के विकास को नई गति मिलने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी लोकार्पण किया, जिसका निर्माण लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके अलावा जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
पचपदरा रिफाइनरी देश की 23वीं रिफाइनरी है, जिसे अत्याधुनिक पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता के साथ विकसित किया गया है। इसके संचालन से देश की तेल शोधन क्षमता और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर बिजयनगर नगर पालिका प्रांगण में भाजपा मंडल बिजयनगर द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जहां बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मेवाड़ा, महामंत्री अमित लोढ़ा, महेंद्र पवार, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, पूर्व देहात जिला मीडिया सहसंयोजक प्रदीप सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल बाल्दी, पूर्व पार्षद जगदीश सिंह राठौड़, गोपाल रावत, शिवराज वैष्णव, ललिता छिपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, संजीव भटेवड़ा, शनि छिपा, चित्रा टेलर, देवकी तोलानी, प्रियंका शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।