Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा, सरकार...

मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा, सरकार जल्द समस्या का समाधान करें: विधायक आक्या

Published on

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से यात्रियों को हो रही असुविधा का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस समस्या का शिघ्र समाधान कराने की मांग की।
विधायक आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्यसंचालन के नियमों के नियम 50 के अन्तर्गत स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा की मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल के कारण तीस हजार प्राइवेट बसे बंद हो गई है, जिससे राजस्थान की जनता आज बड़ी विकट स्थिति से गुजर रही है। उन्होने कहा की सामान्य दिवस में प्रदेश में तेंतीस हजार प्राइवेट बसे सड़को पर दोड़ती है, मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से आज राजस्थान की जनता को मात्र तीन हजार रोड़वेज बसों के भरोसे छोड़ दिया गया है। प्रतिदिन लाखो की संख्या में मजदूर, शहरी, ग्रामीण, विद्यार्थी इन प्राइवेट बसो में यात्रा करते है। आर.टी.ओ, डी.टी.ओ और परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बसों पर एक से दो लाख के भारी भरकम चालान बनाए जा रहे हैं तथा धारा 153 और 119 जो कि पहले से ही क्रियान्वित है का सहारा लेकर प्राइवेट बस वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस विकट स्थिति के कारण आज लाखों यात्रीगण परेशान हो रहे हैं साथ ही राजस्थान का रोजगार और पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मेला इस हड़ताल से बहुत प्रभावित हो रहा हैं। उन्होने सरकार से इस समस्या का शीघ्र समाधान करा आमजन को राहत पहुचाने का आग्रह किया।
विधायक आक्या ने कहा की अन्य राज्यो की पंजीक्रृत पांच सीटर, सात सीटर छोटी गाड़ीयो जिनपर सामान रखने हेतु केरियर लगा होता है, उनके राजस्थान सीमा में प्रवेश पर परिवहन विभाग द्वारा छह से सात हजार रूपये का चालान बना दिया जाता है। सरकार को इस ओर ध्यान देते हुए ऐसी गाड़ियो के चालान नही बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव शिक्षा से शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मुलाकात

शिक्षकों के स्थानांतरण,पदोन्नतियों सहित रुके हुए कार्य हो शीघ्र पूर्ण:पुष्करणा *मार्च में मिलेगी विद्यालयों की...

राजस्थान की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं संयुम व साइमा कुरेशी का निंबाहेड़ा में हुआ सम्मान

पूर्व सहकारिता मंत्री कार्यालय में चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना व निवर्तमान...