Homeराजस्थानकोटा-बूंदीबरौनी थाना पुलिस ने कुएं खेत की आड़ में लगा रखे करीब...

बरौनी थाना पुलिस ने कुएं खेत की आड़ में लगा रखे करीब 36 लाख कीमत गांजा के पौधों को किया जप्त,

बरौनी थाना पुलिस ने कुएं खेत की आड़ में लगा रखे करीब 36 लाख कीमत गांजा के पौधों को किया जप्त,

– पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार-70 किलो 800 ग्राम गांजे के हरे पौधों को किया जप्त

टोंक,(शिवराज बारवाल मीना) । स्मार्ट हलचल।जिले के बरौनी थाना पुलिस ने गुरूवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंची बरौनी थाना पुलिस भी बड़ी मात्रा में गांजा के हरे पौधों को देखकर हैरान हो गई। पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक खेत से करीब 36 लाख रूपये की कीमत के मादक पदार्थ गांजे के पौधे बरामद किए हैं, जिनका वजन 70 किलो 800 ग्राम बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आत्माराम मीणा ने अपने खेत में पौधों की आड़ में गांजा की खेती कर रहा था। बरौनी थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी (उप निरीक्षक) ने बताया कि मुखबिर के जरिए जामडोली तन में समीप नदी के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने खेत में तलाशी ली, तो गांजे के पौधे मिले। इन्हें खेती की आड़ में उगाया गया था, इन पौधों का शुद्ध वजन 70 किलो 800 ग्राम है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से बरामद किए गए गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 36 लाख रूपए है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने के आरोप में आत्माराम मीणा को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES