अपना घर वृद्धाश्रम में 66 नेत्र रोगियों को परामर्श किया

भीलवाड़ा 5 जुलाई
स्मार्ट हलचल।श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति भीलवाड़ा एवं स्पर्श हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में अपना घर वृद्धाश्रम में आज नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 66 नेत्र रोगियों को परामर्श दिया गया
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा द्वारा कई गांव से आए नेत्र रोगियों को परामर्श दिया रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया शिविर में नेत्र जांच , नेत्र ऑपरेशन, आवास ,भोजन व्यवस्था निशुल्क रखी गई इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, जे के मित्तल, दया शंकर शुक्ला, अरुण जागेटिया, रामनारायण सोमानी ,शांत सोमानी,लादू लाल माली, घनश्याम डाड आदि ने सेवाएं दी