नीरज मीणा
मंडावर। स्मार्ट हलचल/थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, हादसे में दो अन्य बाल-बाल बचे मंडावर के फाटक संख्या 83 क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतका के शव को मंडावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रेशम देवी पत्नी प्रभु दयाल मीणा, निवासी गांव फहड़ावती, जिला अलवर जिला की रहने वाली थीं। वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेशम देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक पर प्रभु दयाल की भाई की बेटी गुड्डन भी सवार थी। हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोगों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।










