राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के जिला चुनाव संपन्न; डॉ. चेतन प्रकाश सेन निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ (सम्बद्ध राजस्थान राजपत्रित अधिकारी सेवा महासंघ) जिला शाखा ब्यावर के सांगठनिक चुनाव रविवार को श्री राम होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से पूरे किए गए।

निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. पारस चौहान के समन्वयन में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया को चुनाव निर्वाचन अधिकारी (जिलाध्यक्ष खैरथल तिजारा) डॉ. अरुण कुमार मुद्‌गल एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक (जिलाध्यक्ष अजमेर) डॉ. इन्दुबाला के कुशल निर्देशन में संपन्न कराया गया। चुनाव में एक जिलाध्यक्ष, तीन प्रांतीय प्रतिनिधि एवं एक प्रांतीय राजपत्रित महासंघ प्रतिनिधि पद के लिए मतदान होना था। निर्धारित समय तक आए आवेदनों के बाद सर्वसम्मति से डॉ. चेतन प्रकाश सेन को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

इसके साथ ही प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर डॉ. पारस चौहान, डॉ. आशीष सोनी व डॉ. रत्नमाला सूर्यवंशी तथा प्रांतीय राजपत्रित महासंघ प्रतिनिधि पद पर डॉ. चम्पालाल कुमावत को निर्विरोध चुना गया। चुनाव संपन्न होने पर उपस्थित सभी चिकित्सकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इन्होंने निभाई संयोजक की भूमिका
चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संयोजक के रूप में डॉ. आशीष सोनी, डॉ. विनोद कुमार मखीजा, डॉ. दीपक अरोड़ा, डॉ. प्रीति गुप्ता एवं डॉ. गिरधारी लाल सोनी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

यह चिकित्सक रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्यावर जिले के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा सोनी, डॉ. महादेव राज मेवाडा, डॉ. सौरभ भट्ट, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. सुशिल कुमार, डॉ. उर्मिला बडोला, डॉ. बलवीर दान चारण, डॉ. भागीरथ मल, डॉ. महेश लाल पुर्वीया, डॉ. मनोज कुमार सहित कई अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।