गुरु पूर्णिमा पर भंडारे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भरतपुर। स्मार्ट हलचल।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को लोहागढ़ किला स्थित बिहारी जी मंदिर के समीप आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर नेहरू पार्क में भरतपुर टॉक्स ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं के लिए बेडई, कचौड़ी, पुआ, सब्जी सहित प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पेयजल, टेंट एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर जिम्मेदारियां तय की गईं। भरतपुर टॉक्स ग्रुप के सदस्यों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा करने तथा भंडारे को सफल बनाने का संकल्प लिया।