Homeभीलवाड़ावरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

भीलवाड़ा। शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश जी जोशी का मंगलवार दोपहर 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा के पत्रकारिता और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। ​जोशी जी ने अपने सुदीर्घ करियर में कई राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तरीय समाचार पत्रों एवं चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारिता के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने लंबे समय तक संस्कृत विद्यापीठ विद्यालय में अध्यापन कार्य कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
​स्व. जोशी अपने सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते थे। उनका जाना भीलवाड़ा मीडिया जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular