आषाढी बीज को श्री हिंगलाज माताजी की नवीन निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण

बूंदी- स्मार्ट हलचल।आज दिनांक 05.07.2026 को सालवी समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित समाज के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि दिनांक 16.07.2026 आषाढी बीज को श्री हिंगलाज माताजी की नवीन निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रथ यात्रा को विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। इस वर्ष कार्यक्रम भव्य ओर विशाल होगा। समाज के सभी आमजन कार्यक्रम को सफल बनाते हुए श्री हिंगलाज माता का आशीर्वाद ले। समाज अध्यक्ष राजकुमार राठौड़ ने बताया कि समाज के महिला, पुरुष परिवार सहित महाआरती के बाद प्रसादी ग्रहण करे

कार्यक्रम अनुसार श्री हिंगलाज माता जी की शोभायात्रा प्रातः 9.00 से 11.00 बजे तक निकाली जावेगी जो नवल सागर तालाब होकर अभयनाथ महादेव मंदिर के सामने से गुजरते हुए रामप्रकाश टाकिज से होकर बालचंद पाडा से गुजरते हुए सुरज जी के बड से वापस नवल सागर के पास स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
दोपहर 2.00 बजे से भजन कार्यक्रम महिला मंडल पर आधारित रहेगा जिसकी सूचना श्रद्धालुओं को
कार्यक्रम से पूर्व उपलब्ध करवा दी जावेगी। इस प्रकार बैठक के सफल आयोजन के तहत लिये गये निर्णय के साथ समाज की बैठक सम्पन्न हुई।