Homeभीलवाड़ाश्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ आयोजन पूर्णाहुति...

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ आयोजन पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ संपन्न

भीलवाडा । आर सी व्यास काॅलोनी के पालडी  रोड स्थित गवारिया बस्ती मे श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे चल रहे दो दिवसीय  अखंड रामायण पाठ की  पूर्णाहुति का आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ । आयोजन संयोजक दिनेश कुमार ओझा एवं मुरली सोडानी ने बताया कि सेवा के इस प्रकल्प मे आर सी व्यास काॅलोनी मे पालडी रोड पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे पंडित लक्ष्मीकांत चौबे एवं उनके सहयोगी विद्वानों के सानिध्य मे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ किया गया एवं  गवारिया बस्ती के निहाल सिंह गवारिया, निरू, महेन्द्र, मेहताब, चंद्रशेखर ,संजय सहित समस्त बस्ती वासियों द्वारा विश्व शांति की कामना के साथ हवन कुंड मे आहुतियां दी गई । दो दिवसीय आयोजन के साथ ही बस्ती मे नियमित रूप से चलने वाले सेवा प्रकल्प के 76 वे सप्ताह जिसमे प्रत्येक शनिवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ , १०८ राम नाम जाप तथा कल्याण मंत्र के इस प्रकल्प के लिए शहर विधायक अशोक जी कोठारी द्वारा समस्त बस्ती वासियो तथा आयोजक बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।  अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति तथा महाआरती के इस अवसर पर चांदमल सोमानी (मा. विभाग संचालक) , कैलाश खोईवाल (मा.विभाग संघ चालक) , डाॅक्टर शंकर लाल माली ( चित्तोड प्रांत कार्यवाह) , नटवरल ओझा( प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख) , दीपक सेन ( सह कार्यवाह) , पवन शर्मा (सह विभाग कार्यवाह) , भगवा जीनगर (महानगर कार्यवाह) , अशोक (प्रचारक) , दीपक (विभाग प्रचारक) , कमलेश सोमानी (महानगर शारीरिक प्रमुख) , महावीर आर्य (नगर संघचालक), सुरेश सुवालका, हरि प्रकाश कंठ, बाबू लाल गहलोत , श्याम लाल ओझा, गोपा जीनगर , दिनेश विजयवर्गीय, राजैन्द्र सिंह जैन , राम बाबू गौड , शिव नारायण सोनी,  अशोक शर्मा , सुनील जोशी , बंशी लाल बोहरा, जगदीश शर्मा,  कन्हैया लाल मूंदडा , राम प्रकाश माणम्या, जय प्रकाश मित्तल, श्याम लाल ओझा (बागोर) , धर्मवीर सिंह कानावत (नगर कुटुंब प्रबोधक), ओमप्रकाश पाराशर सांईराम ( पार्षद ) , मनीष पालीवाल (पूर्व पार्षद), सियाराम विजयवर्गीय , आशुतोष दाधीच, महिला संयोजिका सुमन ओझा , एवं वंदना सुवालका विहिप श्याम लाल शर्मा,  ओम प्रकाश लड्ढा, अमित काबरा ,सहित अन्य कई सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रसाद वितरण सहित सभी व्यवस्था ओ मे सहयोग किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES