बानसूर । स्मार्ट हलचल|क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत नें विधानसभा में मांग संख्या 52 व 53 पंचायती राज व ग्रामीण विकास पर अपनी बात रखते हुए सरपंचों को मानदेय दिए जाने की मांग की। विधायक शेखावत ने सरकार से सांसद व विधायक की तरह हीं सरपंच कों भी स्व निधि देने की मांग की ताकि सरपंच स्वयं के स्तर पर विकास कार्य कर सके जिला परिषद व बीडीओं पर ही निर्भर ना रहे। इस दौरान विधायक शेखावत ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र में 15 नई पंचायत बनाने एवं हरसोरा व हाजीपुर में अटल पथ स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।










