जटवाडा में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, समाज की कार्यकारिणी का किया गठन

सूरौठ।स्मार्ट हलचल।जटवाड़ा ब्राह्मण समाज की बैठक गांव की परशुराम वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जटवाडा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राज गिरीश सहारिया ने की। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आम सहमति से समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम आचार्य देवकीनंदन शास्त्री, धीरज शास्त्री एवं ज्योतिषाचार्य प्रदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। सभी ब्राह्मण बंधुओ के माथे पर तिलक जयंत सहारिया एवं राज सहारिया ने लगाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राज गिरीश सहारिया ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हेमेश सहारिया, महासचिव दिलीप सहारिया, महामंत्री रमाकांत सहारिया व रोहित सहारिया, सलाहकार मंत्री शुभम राज सहारिया, मीडिया प्रभारी अश्विनी सहारिया, संरक्षक पद पर लज्जाराम शर्मा, सुरेश शर्मा, देवी सहाय शर्मा , बृजमोहन शर्मा व ब्रह्मानंद शर्मा को नियुक्त किया गया।
बैठक में ब्राह्मण भवन का नामकरण परशुराम वाटिका रखने एवं भवन का विकास करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के ब्रह्मानंद शर्मा ने लेनदेन का हिसाब पेश किया। बैठक में मोहनलाल शर्मा, राम भरोसी बाबा, छगन शर्मा, भरत शर्मा, बृजमोहन शर्मा, सुजीत शर्मा, यातेंद्र सहारिया, अशोक शर्मा, राधा रमन शर्मा, सुरेश शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, नवनीत शर्मा, गुरुदत्त सहारिया, गोविंद शर्मा, भंवर शर्मा, श्याम शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, देवी सहाय शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, भोले शंकर शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बंधुओं ने समाज सुधार के सम्बन्ध में परिचर्चा की। मंच का संचालन संदीप सहारिया ने किया।