अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।सथाना चारागाह में अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खनन विभाग अधिकारी अनिता मीरचंदानी एवं लोकेश ने चारागाह, गमटी और रीको क्षेत्र का जायजा लिया, जहां जांच के दौरान अवैध खनन के प्रमाण मिले।
अधिकारियों ने सरपंच को निर्देश दिए कि भविष्य में चारागाह क्षेत्र में जेसीबी या किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल विभाग को सूचना दें। विभाग ने आश्वासन दिया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर खनन माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। कार्रवाई की सूचना से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
