(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलहल|आम रास्ते को यथा स्थिति रखने एंव वर्षों पुराने रास्ते को राजस्व रिकार्ड मे दर्ज कराने को लेकर छोटा बाका ग्राम वासियों ने आज उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा|ग्रामवासियों का कहना है कि छोटा बांका में देवनारायण मंदिर से होकर पानी के खाल तक जाने का आम रास्ता दुसरी तरफ देवनारायण मंदिर तक जाने का रास्ता है जिसका लगभग 20 मकानो के ग्राम वासी उपयोग करते आ रहे हैं जिसको अभियुक्तगण हरलाल पिता कल्याण एंव सीताराम पिता कल्याण जाति गुर्जर निवासी छोटा बांका तहसील बिजौलियां द्वारा उक्त आम रास्ते को पूर्ण रूप से बंद करने का प्रयास किया जा रहा हैं। अभियुक्तगणो का कहना हैं कि उक्त रास्ते की जगह उनकी खातेदारी भूमि में आती हैं। परन्तु उक्त आम रास्ता लगभग 260 वर्षों से भी ज्यादा पुराना हैं एंव तब से ही ग्राम छोटा बांका के निवासीगण उक्त रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। उक्त रास्ता खसरा संख्या 882/36 एंव 1201/34 से होकर गुजरता हैं। अभियुक्तगणो द्वारा यदि उक्त वर्षों पुराने आम रास्ते का बंद कर दिया जायेगा तो ग्राम छोटा बांका के निवासीयो को उक्त स्थानो पर आने जाने की बहुत बडी समस्या हो जायेगी। यदि उक्त रास्ते के लिए राजस्व विभाग द्वारा डीएलसी दर से राशि मांगी जाती हैं तो वह भी ग्रामवासी जमा कराने के लिए तैयार हैं इसलिए उक्त वर्षों पुराने आम रास्ते को ग्राम वासी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग करते है |
वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा उक्त रास्ते पर ग्रेवल डाली जा रही हैं जिसे उक्त अभियुक्तगणो ने रूकवा दिया है और दोनो अभियुक्तगण ग्रेवल डालने वाले कर्मचारीयो एंव ग्रामवासियो से लडाई झगडा करने पर उतारू हो रहे हैं। उक्त अभियुक्तगणो के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही फरमाकर उक्त वर्षों पुराने आम रास्ते को यथा स्थिति रखते हुऐ ग्रेवल डालने का काम फिर से शुरू कराने एंव रास्ते को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने की ग्रामीणों ने मांग की |
