जोबनेर की माया जैन बनीं महिला कांग्रेस की झोटवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष

स्मार्ट हलहल|जोबनेर की युवा कांग्रेस कार्यकर्ता माया जैन को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से झोटवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) की महिला अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। माया जैन की नियुक्ति से जोबनेर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं।

नियुक्ति पर माया जैन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगी।

जोबनेर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने माया जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र की महिलाओं के लिए भी एक सकारात्मक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।