पाटोली मे ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय पाटोली मैं राज सरकार के दिशा निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया|शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की।
शिविर में सरपंच किरण देवी, राजस्व विभाग से वीरेंद्र कुमार मीणा,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से विनोद सिंह राजपूत पशुपालन विभाग से डॉ ललित कुमार गौड, ऊर्जा विभाग से ब्रजेश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे। राजस्व, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, पंचायती राज, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिन मामलों में दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उनका मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
शिविर के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता, समस्याओं के त्वरित समाधान और वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगाना चाहिए जिससे ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।