गंगापुर – आंगनबाड़ी कर्मचारीयों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया । आंगनबाड़ी कर्मचारीयों ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी को स्थाई किया जावे, आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर राशि 26 हजार की जाए।
आंगनबाड़ी कर्मियों का रिटायरमेंट होने पर उन्हें राशि 1 लाख रुपए एक मुश्त दिलाई जाए तथा हर माह 10 हजार रुपए पेंशन दी जाए। हमें जो भुगतान दिया जाता है वह केंद्र सरकार वह राजस्थान सरकार दो भागों में ना देकर एक ही विभाग में दिया जाए ताकि हमारा मानदेय हमें समय पर जमा हो सके । अगर हमारी यह मांगे सरकार पूरी नहीं करती है तो हम समस्त आंगनबाड़ी कर्मचारी केंद्र का बहिष्कार करेंगे ।
