भीलवाड़ा (लक्की शर्मा)।भीलवाड़ा। भारत सरकार के डाक विभाग की जनहितकारी योजना ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बनी। योजना के तहत रायला निवासी पॉलिसीधारक हंसा कंवर के आकस्मिक निधन के बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मृत्यु दावा निपटाया और नोमिनी सत्यनारायण सिंह को बोनस सहित कुल 5.76 लाख रुपए का चेक सौंपा।
भीलवाड़ा मंडल डाक अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना आमजन के लिए हर डाकघर में उपलब्ध है, जहां कम प्रीमियम में जीवन सुरक्षा के साथ आकर्षक बोनस का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि इस योजना में बीमाधारकों को अन्य बीमा योजनाओं की तुलना में बेहतर बोनस मिलता है, जिससे परिजनों को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
डाक विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बनाई गई है, जिसमें कम प्रीमियम और सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षा मिलती है।
इस अवसर पर गुलाबपुरा डाक निरीक्षक संतोष लवानिया, रायला पोस्टमास्टर दिनेश सुथार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
