‘एक शिक्षक–एक पेड़’ अभियान का भव्य शुभारंभ, शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर खण्ड कोटड़ी में पौधरोपण, शिक्षकों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलहल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खण्ड कोटड़ी के तत्वावधान में ‘एक शिक्षक–एक पेड़’ अभियान का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोप में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, महासंघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता निभाते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रांत संगठन मंत्री कैलाश सुथार ने कहा कि महासंघ का यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है बल्कि पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जनजागरण का अभियान है। उन्होंने शिक्षकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और शिक्षक इस दिशा में समाज का नेतृत्व कर सकते हैं।अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक द्वारा लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधरोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर संभाग संगठन मंत्री महेश शर्मा, जिला मंत्री संजीव शर्मा, जिला प्रवासी कार्यकर्ता महेश शर्मा, आरपी अनिल बांगड़, प्रहलाद त्रिपाठी, खण्ड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, खण्ड शाहपुरा के अध्यक्ष अमर सिंह, प्रवक्ता हनुमान प्रसाद एवं जिला उपसभा अध्यक्ष शान्ति लाल पोखरना,पीईईओ फारूक मोहम्मद डायर, महिला मन्त्री सावित्री नामा ने संगठन की गतिविधियों और प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षको को ‘एक शिक्षक–एक पेड़’ अभियान के तहत एक-एक पौधा लगाने एवं उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने को कहा। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में महासंघ के खण्ड मंत्री पुष्पेन्द्र कुमार काबरा, पीईईओ फारूक मोहम्मद डायर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।