मंगरोप@मुकेश खटीक।हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुवारडी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।शिविर में राजस्व, पंचायती राज,महिला एवं बाल विकास,वन तथा पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया।शिविर का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने किया। इस दौरान तहसीलदार भंवरलाल सेन,विकास अधिकारी जितेंद्र गुरुनानी,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी निजामुद्दीन नीलगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।राजस्व विभाग की ओर से 16 आपसी सहमति से बंटवारे के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा रिकॉर्ड शुद्धि के 8 प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री के 20 प्रकरण पूरे किए गए तथा 2 लघु एवं सीमांत किसान प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं श्रीमती आरती नायक को मौके पर ही परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी कर राहत प्रदान की गई।पंचायती राज विभाग ने 15 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पालनहार योजना के 8 प्रकरण तैयार कर अग्रेषित किए गए तथा 8 बच्चों को योजना का लाभ दिलाया गया।वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 10 वन मित्र बनाए, जबकि पशुपालन विभाग ने 31 पशु बीमा पॉलिसियां जारी कर पशुपालकों को लाभान्वित किया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने और त्वरित समाधान पर प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
