शाहपुरा के डॉ चावला आज विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्यस्तर पर होंगे सम्मानित

राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विश्व जनसंख्या दिवस मौके पर शनिवार को शाहपुरा के डॉ घनश्याम चावला (अति. मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण जिला चित्तौड़गढ़) राज्यस्तरीय एक अहम सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। बताते चले कि चावला वर्ष 2024 में शाहपुरा जिले के सीएमएचओ थे, 2024 में चित्तौड़गढ़ स्थानांतरित होने के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कड़ी मेहनत कर परिवार कल्याण मिशन में सफलता पाई।
जानकारी के अनुसार जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य के 40 जिलों में से चित्तोड़गढ़ जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके फलस्वरूप विश्व जनसंख्या दिवस 11जुलाई 2026 पर जिले को प्रशस्ति पत्र एवम पुरस्कार राशि 18 लाख रुपए से पुरस्कृत किया जावेगा। डॉ चावला के साथ चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ मंजू, डॉ तारा चंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी सम्मानित होंगे।