सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|यहां की कमिश्नरेट पुलिस आजकल लुटेरों के पीछे पड़ी है। उसने उसने चकेरी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दूध शातिर लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई लाखों की नकदी भी बरामद हुई है। वहीं दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने यहां पत्रकारों को बताया कि लूट की यह वारदात चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में हुई थी। यहां पर श्यामनगर चौकी से कुछ दूरी पर कट्टे की बट मारकर बाइक सवार से नकदी से भरा बैग लूट लिया गया था। इसी घटना में गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी अवगत कराते चलें कि इस घटना में पुलिस ने आठ दिन बाद बीते बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश के मुताबिक 16 फरवरी की शाम को यशोदानगर निवासी वासिद अपने साथी अदशद के साथ बाइक से बैंक से नकदी निकाल बैग में लेकर जा रहा था।
इसी दौरान शताब्दी उद्यान के पास मोड़ पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने वासिद और उसके दोस्त को पीटा था। कट्टे की बट मारकर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने उस समय घटना से इनकार किया था। लेकिन बाद मेंपीड़ित ने तहरीर देकर चकेरी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात को अहिरवां के अस्सी फिट रोड पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर पर गोली लगी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने नाम बेकनगंज निवासी यासीन और मुजाहिद पता चले हैं। वहीं कुछ अन्य सूत्रों के मुताबिक घटना में 24 लाख की नकदी लूटी गई थी। अब पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के फरार साथियों की तलाश कर रही है।
