10 पुलिस निरीक्षक व 6 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण-कई प्रमुख थानों को मिले नए थानाधिकारी
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलहल|जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) ने टोंक जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के कुल 16 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना (आईपीएस) द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार 10 पुलिस निरीक्षकों एवं 6 उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापन दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार देवली, उनियारा, नगरफोर्ट, दूनी, बनेठा, पीपलू, सोप, टोडारायसिंह, बरौनी, मालपुरा, पुरानी टोंक, महिला थाना टोंक, सदर टोंक एवं नासिरदा सहित कई महत्वपूर्ण थानों के थानाधिकारी बदले गए हैं। जहां प्रीति रतनू को पचेवर से देवली थानाधिकारी, ओम कंवर को महिला थाना टोंक से उनियारा, बाबूलाल को नगरफोर्ट से दूनी, अंकेश कुमार को टोडारायसिंह से सदर टोंक, जयमल सिंह को सदर टोंक से बरौनी, हीरालाल को दतवास से बनेठा, कालूराम को यातायात शाखा से पीपलू तथा राजकुमार को पीपलू से सोप थानाधिकारी बनाया गया।श्रीमती भारती को निवाई से महिला थाना टोंक पदस्थापित किया गया। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
