चलानिया भैरू नाथ से शाहपुरा को रोड हो रहा क्षतिग्रस्त जगह-जगह हो रहे खड्डे

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलहल|शाहपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चलानिया भैरुनाथ जहा पर दूर-दराज से जातरी लोग अपनी पेशी देने व दर्शन करने आते है जिसकी सड़क शाहपुरा से चलानिया तक रास्ते मे जगह-जगह बहुत बड़े खड्डे हो रखे है और साईडे भी खराब हो रखी है जिसके कारण जातरियो को शनिवार-रविवार को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यह लोग बहुत दूर-दूर से आते है और यहा पर आने-जाने के लिए पूरी तरह से कोई साधन की भी व्यवस्था नही है शनिवार की रात्रि व रविवार को सुबह गिनते के ऑटो रिक्शा चलते है जो भी सवारियां होने पर रास्ते मे एक-दो गाँव आते है उसका किराया भी चलानिया के हिसाब से लिया जाता है।
अतः गाँव वालों का कहना है कि जल्द से जल्द इस सड़क को सही किया जाए व चलानिया भैरुनाथ के यहा साइडों की बहुत समस्या है यहा पर जो साधन आते-जाते है तो उनको अपनी गाड़ी को गुमाने व साईड लेने के लिए पर्याप्त जगह नही मिल पाती है इसके लिए भी थोड़ा ध्यान दिया जाए नही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।