सेवा और श्रद्धा का संगम, रथ यात्रा से पुर्व जगन्नाथ मंदिर में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलहल|शहर के कावाखेड़ा शास्त्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली 24वीं रथ यात्रा के उपलक्ष्य में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ओंकारेश्वर स्थित मार्कंडेय आश्रम से पधारे संतश्री दया चैतन्य के सानिध्य में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर प्रभारी विक्रम दाधीच ने बताया कि रक्तदान को लेकर युवाओं एवं मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों में धरती दाधीच, अंकुर सनाढ्य, सुमित प्रजापत, काजल शर्मा, मंजू शर्मा, अभिनव चावला सहित रमेश नुवाल, राजेश चौबे, अनीता शर्मा एवं शिवराज प्रमुख रहे। शिविर का विशेष आकर्षण प्रिया आचार्य एवं महिला आचार्य दंपति द्वारा एक साथ रक्तदान करना रहा। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज में मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। रक्त संग्रहण का कार्य केशव पोरवाल अस्पताल की टीम द्वारा किया गया। शिविर की व्यवस्थाओं में मुरलीधर लड़ा, विनोद सोनी, मंदिर अध्यक्ष शांतिलाल गुगलिया, गोपीकिशन पाटोदिया, प्रदीप आचार्य सहित महिला मंडल की मीनाक्षी तोदी, अलका मलिक, आशा सिंधी, यशोदा जी, विमला अग्रवाल, सुलोचना व्यास, मंजू कुमावत, सुशीला शर्मा, लाड बाई एवं मीनाक्षी आचार्य का विशेष सहयोग रहा। अंत में मंदिर अध्यक्ष शांतिलाल गुगलिया ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का भी संदेश देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रक्तदान जैसी जनहितकारी पहल समाज में सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।