युवा शक्ति क्लब ने की ‘उड़ान’ कार्यक्रम की शुरुआत

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु ‘उड़ान’ कार्यक्रम की शुरुआत आज की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव,उप ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा द्वारा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य दिलीप सिंह महावर ने किया गया। विदित रहे कि ‘उड़ान’ कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 200 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक पुस्तकों एवं अन्य पाठ्य सामग्री की व्यवस्था कराना है, ताकि कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। जो अभिभावक अपने बच्चों की पुरानी पाठ्य सामग्री उपहार स्वरूप देना चाहते हैं, वे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार जिन विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री की आवश्यकता है, वे भी क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं‌। इस अवसर पर क्लब के महावीर सेन, जगदीश बिल्लू, राजेश पाराशर, बलवंत जैन, किशन शर्मा, सुनील खटीक, मुकेश सेन,संदीप कोली और एडवोकेट नरेश सिंह तंवर, गौरव शर्मा मौजूद रहे।