पिता द्वारा बेटी के बाल विवाह की शिकायत से खफा परिजन दे रहे है धमकियां, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

माण्डल, भीलवाड़ा। थाना माण्डल क्षेत्र के देबीपुरा निवासी नारायण पुत्र रूपा लाल गुर्जर ने अपनी नाबालिग पुत्री के बाल विवाह की आशंका जताते हुए पुलिस थाना माण्डल में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई तथा जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी पुत्री जो नाबालिग की जन्म तिथि 7 अप्रैल 2012 है और वह वर्तमान में नाबालिग है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ नामजद व्यक्तियों द्वारा उसकी पुत्री का बाल विवाह कराने तथा रुपये लेकर विवाह कराने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत के अनुसार पूर्व में प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी गई थी, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया था।
प्रार्थी ने आगे आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उसे फोन पर डराया-धमकाया जा रहा है। आवेदन में कहा गया है कि उसे गांव में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने, गिरफ्तारी करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
पुलिस थाना माण्डल में दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिवादी ने इन लोगों पर लगाया आरोप _ परिवादी ने मांडल थाने में ऑनलाइन भेजी रिपोर्ट में हिरी देवी नारायण गुर्जर , सत्तू पुत्र नारायण गुर्जर , बाबू पुत्र नारायण गुर्जर देवीपुरा, भेरूपुत्र रामा गुर्जर पीथा का खेड़ा, हरदेव गुर्जर सीडियास, चम्पा पुत्र मेवा गुर्जर पीथा का खेड़ा, चंपा पुत्र मेवा गुर्जर सोजी का खेड़ा पर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।