बगसिंह राजपुरोहित
बागरा।स्मार्ट हलचल|विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा सोमवार को सिरोही जिले के आमलारी गांव के अभय राजपुरोहित कि निर्मम तरीके से हत्या के विरोध में जालोर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सौपा ज्ञापन। विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा अभय राजपुरोहित के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न मांगे रखी जिसमें उनकी पत्नी को राजकीय सेवा में स्थाई नौकरी, परिवार को 50 लाख रुपए कि आर्थिक सहायता, हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास या मृत्यु दंड आदि मांगे रखी। इस दौरान विप्र फाउंडेशन संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं जालोर प्रभारी नवीन जोशी, जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित आलासण,जिला उपाध्यक्ष ललित प्रसाद दवे, जिलामंत्री बगसिंह राजपुरोहित बागरा, नरपतसिंह राजपुरोहित रेवतडा, जिला संगठन मंत्री पोकर दाधीच, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ किशोरसिंह राजपुरोहित,जिला युवा अध्यक्ष पवन दवे,जिला युवा मंत्री चारूल शर्मा, तहसील अध्यक्ष दिलिप भट्ट, तहसील मंत्री मनीष व्यास,नगर अध्यक्ष तरुण राजपुरोहित,बागरा ब्लांक अध्यक्ष खेमराज दवे,अधिवक्ता गोपालसिंह राजपुरोहित,सतपाल राजपुरोहित, अश्विनी राजपुरोहित, मुकेशसिंह राजपुरोहित सांकरणा,केसरसिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र दवे सराणा,केसरसिंह राजपुरोहित बागरा,अशोकसिंह राजपुरोहित बागरा,विकास दवे,लालसिंह गोविन्दला, प्रवीणसिंह राजपुरोहित सांकरणा,विनय व्यास,प्रतिक व्यास रवि शेखर शर्मा,जीवराज राजपुरोहित आलासण सहित बड़ी संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विप्र बन्धु मौजूद थे।
